Visitors have accessed this post 337 times.
मथुरा : कल्याणं करोति मथुरा द्वारा संचालित श्री जी बाबा नेत्र चिकित्सा संस्थान एवं श्याम स्टील लिमिटेड कोलकाता के सहयोग से अग्रवाल सेवा सदन में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 175 मरीजों ने पंजीकरण कराकर वरिष्ठ चिकित्सकों से आँखों की जाँच कराई। जाँच के दौरान 85 मरीज मोतियाबिंद से ग्रस्त पाए गए, जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन हेतु श्री जी बाबा नेत्र चिकित्सालय, मथुरा भेजा गया। शिविर को सफल बनाने में डॉ. अनुभव उपाध्याय, कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, काजल एवं रामेश्वर दयाल सहित पूरी टीम का अहम योगदान रहा।

INPUT – RANJEET KUMAR











