Visitors have accessed this post 274 times.
सिकंदराराऊ : थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने सट्टे की खाई-बाडी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कब्जे से 550 रुपये नगद व पेन, पर्चा सट्टा, बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ, सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाई-बाडी करते हुये एक अभियुक्त अजीत उर्फ अन्नू पुत्र पूरन सिंह निवासी नयागंज थाना सिकन्द्रराराऊ जनपद हाथरस को रेलवे क्वार्टर रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे 550 रूपये नगद व पर्चा सट्टा बरामद हुए है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
INPUT – VINAY CHATURVEDI











