Visitors have accessed this post 408 times.
सादाबाद : बदलते मौसम और सर्दी में बढ़ते कोहरे को देखते हुए ब्रजभूमि एक्सप्रेस-वे कंपनी ने आगरा–अलीगढ़ रोड पर रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाने का काम शुरू किया है। इसका उद्देश्य कोहरे के समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है, ताकि वाहन चालक सुरक्षित और आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। ब्रजभूमि एक्सप्रेस-वे के अधिकारी अमित चौहान ने बताया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में जनहित को ध्यान में रखते हुए लगातार कई सुरक्षा कार्य कराए जा रहे हैं। यह कदम सड़क सुरक्षा बढ़ाने में मददगार साबित होगा।

INPUT – RANJEET KUMAR











