Visitors have accessed this post 13 times.

हाथरस : कड़ाके की ठंड को देखते हुए निःस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा रोटी बैंक, हाथरस पर जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष  प्रेम सिंह कुशवाह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि निःस्वार्थ सेवा संस्थान प्रत्येक वर्ष शीत ऋतु में गरीब, असहाय एवं सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले लोगों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से निरंतर सेवा कार्य करता आ रहा है। इसी क्रम में रोटी बैंक परिसर में यह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को लाभ मिला।
संस्था द्वारा कुछ दिन पहले रात को भी कंबल वितरण किए गए थे | और ठंड का प्रकोप जैसे बढ़ेगा संस्था कंबल और गरम कपड़े वितरण करती रहेगी |

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष  प्रेम सिंह कुशवाह ने निःस्वार्थ सेवा संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना ही सच्ची सेवा है। निःस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य वास्तव में प्रेरणादायक हैं। ठंड के मौसम में कंबल वितरण जैसे प्रयास गरीबों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।” उन्होंने संस्था के सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी तथा भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि रोटी बैंक के माध्यम से प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है तथा समय-समय पर कंबल, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सभी सदस्य सेवा भावना के साथ उपस्थित रहे और संपूर्ण व्यवस्था को सुचारु रूप से संपन्न कराया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल , कोषाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल ,सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरूण राघव , सह सचिव निश्कर्ष गर्ग, सतेंद्र मोहन ,टेकपाल कुशवाह, दीपांशु वार्ष्णेय , लोकेश सिंघल ,विशाल सोनी, सुलभ गर्ग, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल, एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा जी, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा रामू कुशवाहा जी, युवा मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, युवा मोर्चा महामंत्री अरविंद दिवाकर नरेश प्रधान, रवि कुशवाहा सूर्यवंशी आदि उपस्थित रहे ।