Visitors have accessed this post 363 times.
सिकंदराराऊ : मोहल्ला नौखेल स्थित न्यू लाइफ पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी मनाई गई जिसका शुभारंभ भाजपा नेत्री संतोष पौरुष ने दीप प्रज्वलित करके किया। स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर एक कविता सुनाई। भाजपा नेत्री संतोष पौरुष ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए विस्तार पूर्वक उनके बारे में बताया। इस अवसर पर राकेश यादव, श्याम कौशिक, महेश यादव, संध्या वार्ष्णेय, सना खान, अजय यादव, खुशबू , राधा, दिया वार्ष्णेय ,कोमल अंजलि , नीलम सक्सेना, विनीता पौरुष, नसरीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI











