Visitors have accessed this post 302 times.
सादाबाद : आज दिनांक 2 जनवरी 2026 को कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, गोवर्धन रोड जचौदा एवं श्याम स्टील लिमिटेड, कोलकाता के सहयोग से अग्रवाल सेवा सदन, सादाबाद में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 201 मरीजों ने पंजीकरण कराकर वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों से आंखों की जांच कराई। जांच के दौरान 75 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए, जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, जचौदा भेजा गया। इन मरीजों का ऑपरेशन अनुभवी नेत्र चिकित्सकों द्वारा आधुनिक मशीनों से किया जाएगा। शिविर में विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

INPUT – RANJEET KUMAR











