Visitors have accessed this post 31 times.
सादाबाद क्षेत्र के ऊँचागाँव (सुसाइन) में भाजपा हाथरस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष का स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र देकर व पगड़ी तथा फूल मालाएं पहनाकर ग्रामवासियों द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देवचन्द गौड़ जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सतेंद्र शर्मा जी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील गौतम जी, वरिष्ठ भाजपा नेता तुलसीदास जी, मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मण प्रधान जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यप्रकाश सत्ताे फौजी, वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी तेजवीर सिंह जी, श्री ओमवीर प्रधान जी, श्री योगेंद्र पचौरी जी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री रजत चौधरी, जिला मंत्री श्री अरविंद दिवाकर जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री रोजर तोमर जी का भी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि भाजपा की मोदी व योगी सरकार जन कल्याणार्थ कार्य कर रही हैं। हमारा लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास करना है। भाजपा नेता सतेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य राष्ट्र की सेवा करना और उसे समृद्ध बनाना है। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन चौधरी सत्यप्रिय आर्य पूर्व प्रधान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रनवीर सिंह प्रधान, रवि प्रधान, जीतू प्रधान, प्रहलाद सिंह, हरिख्याल सिंह, सौदान सिंह पूर्व प्रधान, नबाब सिंह, उमाशंकर दुबे, करन सिंह चाहर, मेंबर सिंह, रघुवीर वर्मा, बनी सिंह मास्टर, उदयवीर दुबे, ओमपाल ठाकुर, नारायण देशवाल, चेतन देशवाल, बंगाली वैध, रामदेव, रमेश आर्य, हरिशंकर, जीतू सिंह, रनवीर सिंह पलहवत, चोब सिंह पहलवान, प्रताप सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक चौधरी सत्यप्रिय आर्य ने स्वागत समारोह में आए सभी ग्रामवासियों व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

INPUT – RANJEET KUMAR











