Visitors have accessed this post 29 times.

हाथरस : पसरट्टा बाजार स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटी हाथरस के बैनर तले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय एवं शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में किया गया, जहाँ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव के जन्मदिवस पर हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाकर आम नागरिकों को जागरूक करेंगे और देश को वर्तमान मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों से अवगत कराएंगे।
शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने अपने संबोधन में कहा कि प्रियंका गांधी जी में स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। आने वाले समय में प्रियंका गांधी जी देश की बागडोर संभालेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल से देश की जनता ऊब चुकी है और अब बदलाव का समय आ चुका है।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय एवं शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके द्वारा विनोद कुमार सहयोगी को प्रदेश सचिव (अनुसूचित जाति विभाग) एवं लखनऊ प्रभारी बनाए जाने तथा ब्रह्मदेव शर्मा को मनरेगा कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
इसके पश्चात उपस्थित सभी कांग्रेसजनों को केक वितरित किया गया और प्रियंका गांधी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ब्रह्मदेव शर्मा (कोऑर्डिनेटर), पूर्व पीसीसी सदस्य अशोक कुमार गुप्ता, प्रदेश सचिव विनोद कुमार सहयोगी, अनुसूचित जाति विभाग शहर अध्यक्ष चंद्रभान सिंह एडवोकेट, शहर उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, प्रदीप तेनगुरिया, डॉ. प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव आँधीबाल, कृपेन्द्र सिंह चौहान, गिरिराज सिंह गहलोत, जैनुद्दीन जैन साहब, अनुज कुमार सन्त, महासचिव गोविंद शरण चतुर्वेदी, महासचिव कृष्ण कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष शांतुन कुमार, देवेन्द्र शर्मा पूपू, योगेश गौतम, सचिव राजकुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।