Visitors have accessed this post 408 times.

हाथरस जनपद में मिलावट के खिलाफ अभियान तेज है। एसडीएम सिकंदराराऊ संजय कुमार के निर्देश पर खाद्य विभाग ने औचक छापेमारी की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी करतार सिंह ने टीम के साथ सिकंदराराऊ के कई प्रतिष्ठानों की जांच की, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया।
टीम ने रोशनगंज स्थित शौकत अली एंड संस से दालमोट नमकीन का नमूना लिया। इसके बाद मंडी गांधी गंज में अली ऑयल मिल से सरसों तेल के दो नमूने लिए गए।
सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।
छापेमारी के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

INPUT – NEERAJ GUPTA