Visitors have accessed this post 383 times.

अलीगढ़ : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती 24 जनवरी को बड़े उत्साह के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा स्थल पर आयोजित होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री व अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी अशर्फी लाल जी छर्रा करेंगे। आयोजन का समय प्रातः 10 बजे से निर्धारित है। आयोजकों ने सभी लोगों से समय से पहले पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।कार्यक्रम के संयोजक रोहिताश कुमार नंद, प्रदेश संगठन सचिव, ऑल इंडिया महापदम नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) हैं।

INPUT – DEV PRAKASH