Visitors have accessed this post 11 times.

हाथरस : जनपद में क्षयरोग उन्मूलन को लेकर किए जा रहे प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को जिला क्षयरोग अधिकारी की अध्यक्षता में जिला क्षयरोग अधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 100 दिवसीय टीबी सघन अभियान, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान एवं कैंसर एवं क्षय रोग जांच शिविरों के सफल आयोजन और क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला क्षयरोग अधिकारी द्वारा अभियान के अंतर्गत जनसामान्य को जागरूक करने, संदिग्ध टीबी रोगियों की समय पर जांच, उपचार एवं फॉलो-अप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर टीबी मुक्त वातावरण बनाने हेतु सभी संबंधित कर्मचारियों को समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।
बैठक में जनपद के समस्त NTEP स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के माध्यम से टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान, बेहतर उपचार और जनजागरूकता के जरिए टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और उपचार को पूरा करें, ताकि जनपद को टीबी मुक्त बनाया जा सके।