
Visitors have accessed this post 88 times.
हाथरस : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति (रजि.) द्वारा आयोजित 6वें वार्षिक सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने भगवान शिव के पावन छवि चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित श्रद्धालुओं और समाजसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति पिछले 6 वर्षों से निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करते हुए समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथि भरत यादव, प्रेम सिंह कुशवाहा (जिला अध्यक्ष भाजपा), राजेश सिंह गुड्डू भैया (सांसद प्रतिनिधि), सोनल अग्रवाल (जिलाध्यक्ष एडीएचआर) और संयोजक मनीषा गुरु किन्नर का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरुष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा शिविर में शिव भक्तों एवं कांवड़ियों के लिए निःशुल्क भोजन, विश्राम और चिकित्सा सुविधा की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और आशीर्वाद से यह सेवा शिविर हर वर्ष और अधिक भव्य स्वरूप लेता जा रहा है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार, राष्ट्रीय सलाहकार धीरज पांडे, जिला अध्यक्ष रन सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष अभिनेष गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला संरक्षक सुरेंद्र सिंह पौरुष, जिला महासचिव संतोष दीक्षित, जिला सलाहकार राकेश रसिक राघव, जिला सचिव ओमवीर सिंह, मोहनलाल दुबे सहित समिति के अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया और शिव भक्तों की सेवा का यह पावन आयोजन भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण बन गया।









