Visitors have accessed this post 788 times.
सिकंदराराऊ : आज दिनांक 19-02-2026 को जनपद हाथरस की विधानसभा सिकंदराराऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक मनोज पंडित जी के प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश और दिशा-निर्देशों की जानकारी विधानसभा के पदाधिकारियों को दी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से अलीगढ़ मंडल प्रभारी हरेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष हाथरस राज कपूर, श्री देवी चौधरी, विधानसभा प्रभारी राजकुमार एडवोकेट, विधानसभा प्रभारी दिनेश कुमार गौतम, विधानसभा अध्यक्ष नेम सिंह, विधानसभा महासचिव राकेश सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हेमंत कुमार, वरिष्ठ नेता समर सिंह आजाद और नौटियाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
INPUT – NEERAJ GUPTA











