Visitors have accessed this post 49 times.

हाथरस : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हाथरस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शूरवीर महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर सभी क्षत्रिय बंधु उपस्थित हुए। बैठक की शुरुआत भारतेंदुपाल के द्वारा की गई।
बैठक में अध्यक्ष अनिल कुमार सिसोदिया तथा संयोजक संदीप सिसोदिया के साथ सह संयोजक के रूप में जोगेंद्र सिंह सिकरवार , अमित पौरुष , रजत ठाकुर , नरेश प्रधान, भीकम सिंह चौहान , सचिन सिसोदिया , हरीश सेंगर, देवेंद्र तोमर , सोनू ठाकुर, छोटू राणा एवं भानु प्रताप चौहान को दायित्व सौंपा गया।
बैठक की अध्यक्षता भारतेंदुपाल सिंह सेंगर एवं प्रहलाद सिंह सिसोदिय द्वारा की गई तथा संचालन मनोज सिसोदिया एड प्रधान परसारा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर हरेंद्र सिंह सिसोदिया, वीरी सिंह राणा, भीकम सिंह चौहान, नवीन प्रताप सिंह, प्रमोद सिसोदिया, गुड्डू सिंह, भंवर सिंह, लीला पुंडीर, मुन्ना सिंह पुंडीर, आकाश पौरुष, गुड्डू पौरुष, संजय राणा, मतेंद्र सिंह सिसोदिया, योगेंद्र गहलौत, राजेंद्र सिंह, प्रदीप सेंगर, सुरेंद्र पौरुष, संदीप पुंडीर, सुरेश ठाकुर, रवि प्रताप सिंह, कान्हा ठाकुर, मोना ठाकुर, ब्रजमोहन मदनावत, विकास चौहान, रंजित सोलंकी, राहुल चौहान, रजत जादौन, इशू ठाकुर, दुष्यंत ठाकुर, अमित पौरुष, उदय राणा एवं यश सोलंकी सहित अनेक क्षत्रिय बंधु उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि शूरवीर महाराणा प्रताप शोभायात्रा दिनांक 09 मई 2026 को तुलसी भवन से प्रारंभ होकर दाऊजी महाराज जी के प्रांगण तक पहुंचेगी। यह शोभायात्रा वीरता, स्वाभिमान और समाज की एकता का संदेश देगी।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।