Visitors have accessed this post 328 times.
हाथरस : लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सिकंदराराऊ विधानसभा के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक राणा ने सिकंदराराऊ में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण की आवश्यकता बताते हुए शीघ्र स्वीकृति की मांग की। साथ ही काली नदी पर पुल निर्माण हेतु प्रदान की गई स्वीकृति के लिए क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए बस स्टैंड निर्माण को जल्द स्वीकृति देने का आश्वासन दिया, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।









