Visitors have accessed this post 5 times.

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज के संविदा कर्मी की मौत हो गई। हादसा खंदौली-मई मार्ग पर हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार नंद प्रकाश सारस्वत को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नंद प्रकाश सारस्वत सादाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ उमराव गांव के रहने वाले थे और आगरा रोडवेज में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार रात वह आगरा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान खंदौली-मई मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। नंद प्रकाश सारस्वत की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

INPUT – KANHAIYA LAL