Visitors have accessed this post 16 times.
हाथरस : 26 मार्च। स्थानीय हाथरसी मैया प्रांगण में नवदुर्गा के पावन अवसर पर विगत 4 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विशाल कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ नगर पालिका परिषद हाथरस के पूर्व अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व जैसे ही पंडित आशीष शर्मा हाथरसी मैया प्रांगण पहुंचे, आयोजक मंडल द्वारा उनका जोरदार एवं पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत पंडित आशीष शर्मा ने आयोजक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मल्ल विद्या की प्राचीन परंपरा हाथरस की पहचान रही है और यह कला न केवल जनपद बल्कि पूरे देश और विश्व में हाथरस का नाम रोशन कर रही है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई दाऊजी महाराज से जुड़ी मल्ल विद्या की परंपरा ऐतिहासिक महत्व रखती है। पहले यह कला दाऊजी मेले में प्रमुख रूप से देखने को मिलती थी, लेकिन अब देश के विभिन्न क्षेत्रों में भी इस पारंपरिक खेल का विस्तार हो रहा है, जो भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शाता है।
पंडित आशीष शर्मा ने इतने बड़े एवं भव्य आयोजन के लिए आयोजक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ने और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर हनी पहलवान, मनोज पहलवान, भोला बघेल, नरेश बघेल, बंटी पाल, मिलन, रविंद्र, रोहित, दीपांशु, काव्य वार्ष्णेय (सभासद), जीतू पंडित सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
INPUT – RAHUL SHARMA











