Visitors have accessed this post 21 times.

हाथरस : 16 अप्रैल स्थानीय क्षेत्र के गीतई में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भगवान राम के अवतार और श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के दौरान जैसे ही भगवान कृष्ण का जन्म हुआ, पूरा पंडाल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
​पूर्व पालिका अध्यक्ष ने किया व्यास गद्दी का पूजन
​कथा के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने व्यास गद्दी पर विराजमान कथा व्यास श्रद्धेय आचार्य श्री लोकेश जी महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीमद्भागवत जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती उतारकर पुण्य लाभ कमाया।
​पंडित आशीष शर्मा ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से न केवल मन को शांति मिलती है, बल्कि यह हमें धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
​कथा व्यास ने राम जन्म के प्रसंग को सुनाते हुए बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। इसके पश्चात, चतुर्थ दिवस की मुख्य कथा श्री कृष्ण जन्म की ओर बढ़ी।
भगवान के प्राकट्य उत्सव पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की।
​कान्हा के जन्म की खुशी में श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने और नाचने लगे।
​इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य नवनीत गौतम जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, राजेश गौतम, अंकुर गौतम, प्रमोद शर्मा, राजू, गोविंद गौतम, सोहनलाल, उमेश गौतम, शिवकुमार शर्मा, डब्बू बौहरे, अजीत गौतम,सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय महिला-पुरुष और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कथा के अंत में सभी भक्तों ने सामूहिक आरती में भाग लिया।