{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

Visitors have accessed this post 26 times.

हाथरस। जिलाधिकारी हाथरस के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटी व असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) रणधीर सिंह एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की गई।
प्राप्त शिकायत के आधार पर आगरा रोड स्थित शंकर स्वीट्स से लौंज (मिठाई) का नमूना जांच हेतु लिया गया। वहीं सादाबाद तहसील क्षेत्र में निरंजन बाजार स्थित विकास प्रोविजन स्टोर से साबुत हल्दी तथा रहपुरा स्थित यशपाल डेरी से दूध का सर्वे नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया।
इसके अतिरिक्त सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पचो में मध्यान्ह भोजन (MDM) योजना के अंतर्गत बच्चों को परोसे जाने वाले तैयार भोजन की गुणवत्ता की जांच हेतु मसूर दाल एवं गेहूं की रोटी के सर्वे नमूने लिए गए। इस दौरान 55 विद्यार्थियों को IEC (Information, Education and Communication) के माध्यम से खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं नमूना लेने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विकास एवं करतार सिंह भी टीम के साथ मौजूद रहे।