Visitors have accessed this post 15 times.
हाथरस। शहर में निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 33/11 विद्युत उपकेंद्र वाटर वर्क्स हाथरस के अंतर्गत अनुरक्षण एवं लाइन मरम्मत कार्य कराया जाएगा। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कार्य के चलते दिनांक 17 मई 2026 को सुबह 07:00 बजे से 10:00 बजे तक कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के दौरान जिला न्यायालय, पुलिस लाइन, बेलनशाह, किला गेट, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, गणेश गंज, ढकपुरा, जोगीपुरा, आदर्श नगर, नगला चौबे, गौशाला रोड, चामड़ गेट, जलेसर रोड, शिव कॉलोनी, नगला अलगर्जी सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें तथा असुविधा से बचने के लिए सहयोग बनाए रखें। अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।









