Visitors have accessed this post 22 times.

हाथरस जनपद के विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय चन्दपा क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ओढ़पुरा द्वितीय लाल बहादुर के निर्देशन में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान उपकेंद्र गिजरोली ग्रामीण से संबंधित ग्राम कलवारी, शहजादपुर और गिजरौली में टीम ने बिजली उपभोक्ताओं की जांच की। जांच के दौरान करीब 13.05 लाख रुपये बकाया होने पर 39 उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन विच्छेदित किए गए।
इसके अलावा 6 उपभोक्ता अनाधिकृत तरीके से बिजली चोरी करते हुए पाए गए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इनमें से 5 उपभोक्ता एसी चलाकर अवैध रूप से विद्युत उपयोग कर रहे थे। सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
बिजली विभाग ने जिन उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी में चिन्हित किया है उनमें दुर्गेश देवी पत्नी कन्हैया, किरन देवी पत्नी रूप किशोर, रामवीर पुत्र लाल सिंह, प्रदीप पूनिया पुत्र जयपाल सिंह, जगदीश पुत्र भूरी सिंह तथा राजवीर पुत्र महावीर शामिल हैं।
विभागीय टीम ने अभियान के दौरान 38 उपभोक्ताओं के विद्युत भार वृद्धि की प्रक्रिया भी पूरी की। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने और वैध तरीके से बिजली उपयोग करने की अपील की है।