Visitors have accessed this post 66 times.

हाथरस जनपद : आज दिनांक 26-05-2026 को कुसुम वाटिका, सत्संगी मार्ग सिद्धार्थ नगर में जनपद स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मा० अनिल बघेल जी (मुख़्यमंडल प्रभारी) उपस्थित रहे।बैठक में Bahujan Samaj Party के राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों के अनुसार जनपद हाथरस की तीनों विधानसभाओं 78 सु० हाथरस, 79 सादाबाद एवं 80 सिकंदराराऊ की संगठनात्मक स्थिति की गहन समीक्षा की गई। संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकपूर जी द्वारा Samajwadi Party छोड़कर आए अयान मेंडू एवं आसिफ मलिक (सादाबाद) को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई और उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक के दौरान विधानसभा हाथरस के महासचिव पद पर एडवोकेट प्रेमचंद जी को मनोनीत किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी श्री रणबीर कश्यप जी, अलीगढ़ मंडल प्रभारी श्री सुरेश गौतम जी एवं एस० एस० भारती जी ने संगठन विस्तार और मजबूती पर विस्तृत प्रकाश डाला। बैठक का संचालन महासचिव डॉक्टर रईस अहमद अब्बासी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें वीर सिंह कर्दम, भगवान सिंह कुशवाहा, दिनेश भारती, सत्येंद्र, सोनू राणा, महिपाल सिंह, ललिता देवी, स्वरूप बनी सिंह जाटव, दिनेश चौधरी, संजय बघेल, मनोज वर्मा, राजेश कुमार सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

INPUT – RAHUL SHARMA