Visitors have accessed this post 221 times.
पुरदिलनगर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती से सम्बद्ध जन शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित “नव चयनित आचार्य एवं प्रधानाचार्य पुनश्चर्या प्रशिक्षण वर्ग” का वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुभारम्भ हुआ। यह सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 25 मई से 31 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 60 प्रशिक्षार्थी, 20 व्यवस्था प्रमुख एवं 18 प्रांतीय अधिकारी सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण को केंद्र में रखते हुए नव चयनित आचार्यों एवं प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। विद्या भारती ब्रज प्रदेश के संगठन मंत्री हरीशंकर ने विद्या भारती परिचय, शिक्षण पद्धति, विद्यालय व्यवस्था एवं संस्कारयुक्त शिक्षा पर मार्गदर्शन दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने सभी अतिथियों एवं व्यवस्था प्रमुखों का परिचय कराया। कार्यक्रम में प्रदेश निरीक्षक देवेंद्र कुमार, अरविन्द चौधरी, संदीप मिश्रा, यशपाल सिंह सहित प्रबंध समिति एवं आचार्य परिवार का विशेष सहयोग रहा। सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक, अनुशासित एवं प्रेरणादायी बना रहा।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA











