Visitors have accessed this post 17 times.

सिकंदराराऊ के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कैंप का उत्साहपूर्ण और रंगारंग समापन समारोह आयोजित किया गया। समर कैंप के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र (Appreciation Certificate) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी उनके सहयोग और योगदान के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।समापन समारोह के दौरान प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में सभी को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया, वहीं ढोल की थाप पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जमकर नृत्य कर समर कैंप की यादगार विदाई की। इसके अलावा खो-खो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार ने कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम है। वहीं प्रबंधक किशनवीर सिंह ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ममता सिंह, मंजुल माहेश्वरी, संध्या जादौन, सुधीर चौहान, बृजेश शर्मा, एम.पी. सर, रंजना यादव, ज्योति वार्ष्णेय, सोनी, श्रृंखला, बदरा राशिद, विनय कुमार, नीरू कश्यप, मनीषा गोला, कविता पुंढीर, प्रकाश वार्ष्णेय, यशस्वी सक्सेना, दिव्या माहेश्वरी, सुषमा यादव, दीपक सिंह, अजीम अहद, दिव्यांश सैनी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

INPUT – NEERAJ GUPTA