Visitors have accessed this post 25 times.

हसायन : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत ग्राम नगला रती स्थित दादा श्री मेघ सिंह बघेल आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज, सूसामई में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल हसायन के जिला मंत्री विष्णु बघेल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहित बघेल ने सहभागिता की। इस दौरान मंडल महामंत्री सुरेश चंद्र कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र रावत, देवकीनंदन बघेल, शिवकुमार बघेल, जगदीश सिंह, अवधेश बघेल, उमेश कुमार, कृष्ण कुमार सहित पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित भारत और स्वच्छ भविष्य का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि पौधे केवल वृक्ष नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, बेहतर पर्यावरण और सुरक्षित जीवन का आधार हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया गया तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया गया।

INPUT – YATENDRA PRATAP