Visitors have accessed this post 20 times.

हाथरस : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पौधारोपण के दौरान डॉ. वेद प्रकाश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जन-आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और स्वच्छ पर्यावरण, बेहतर स्वास्थ्य तथा संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी है। साथ ही उन्होंने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार भारती, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.आई. आलम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए समाज को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित वातावरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

INPUT – RAHUL SHARMA