Visitors have accessed this post 18 times.
हाथरस : दून पब्लिक स्कूल, हाथरस की होनहार छात्रा सिद्धि गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित ‘War of Dance Competition’ के ग्रैंड फिनाले में शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्यूजन कैटेगरी में प्रथम रनर-अप का खिताब अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे हाथरस जिले का गौरव बढ़ा है।सिद्धि ने अपनी आकर्षक नृत्य प्रस्तुति, आत्मविश्वास, बेहतरीन भाव-भंगिमा और कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन से निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि प्रतिभा, मेहनत और निरंतर अभ्यास के माध्यम से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि सिद्धि ने अपनी प्रस्तुति विश्वप्रसिद्ध कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद के समक्ष दी। सुरेश मुकुंद की टीम ‘The Kings’ अंतरराष्ट्रीय मंच World of Dance में भारत का नाम रोशन कर चुकी है। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर सिद्धि का उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है। दून पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जे. के. अग्रवाल ने सिद्धि को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि विद्यालय, परिवार और पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सिद्धि ने अनुशासन, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है तथा वह अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। सिद्धि के माता-पिता शिल्पी गुप्ता एवं डॉ. आकाश गुप्ता ने भी बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी मेहनत और समर्पण ने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है। सिद्धि गुप्ता की यह सफलता केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उन हजारों बेटियों के लिए प्रेरणादायक संदेश है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, समर्पण और निरंतर मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
INPUT – RAHUL SHARMA










