Visitors have accessed this post 15 times.

हाथरस जनपद से मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. वेद प्रकाश ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत विभिन्न पोलियो बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तम्मना गढ़ी, रोहरी और नई का नगला स्थित पोलियो बूथों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी पोलियो बूथों पर अभियान व्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित पाया गया। प्रत्येक बूथ पर 150 से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा चुकी थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि अभियान को पूरी गंभीरता, गुणवत्ता और शत-प्रतिशत लक्ष्य के साथ पूरा किया जाए। इसके बाद डॉ. वेद प्रकाश ने अर्बन PHC रानी का नगला का भी निरीक्षण किया। यहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज सहित समस्त स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थित मिला। निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स को गैर-संचारी रोग (NCD) की नियमित स्क्रीनिंग शुरू करने तथा गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को पूरी तरह सफल बनाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। साथ ही, आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है।

INPUT – RAHUL SHARMA