Visitors have accessed this post 57 times.
हाथरस : आर्य समाज मुरसान में रविवार को एक प्रेरणादायी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विधुर, विधवा, वरिष्ठ नागरिकों एवं असहाय लोगों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके जीवन में सकारात्मकता और मुस्कान लाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य श्री दिनेश अग्निहोत्री पुरोहित द्वारा वैदिक हवन-यज्ञ एवं प्रवचन के साथ हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता आशु कवि बौहरे श्री अनिल शर्मा (तंबाकू वाले) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री नन्नूमल जी सुपारी वाले उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राजीव आर्य ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक, विधुर, विधवा एवं अकेले जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के साथ कुछ समय प्रेम, सम्मान और अपनत्व के साथ बिताना ही सच्ची समाज सेवा है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को चिंता मुक्त एवं सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ लोगों के बीच आपसी भाईचारे और संवेदनशीलता को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में श्री दिनेश अग्निहोत्री पुरोहित, श्री नन्नूमल गुप्ता, राजीव आर्य, दिनेश आर्य, अनिल वार्ष्णेय (तैल वाले), सुरेश अग्रवाल (व्यापार मंडल), तुलाराम सुमन, संजीव सिंघल, बॉबी लाला, शिवशंकर गुलाटी, गौसेवक आकाश वर्मा, डॉ. गोपाल वार्ष्णेय, हरिओम वर्मा, सत्येंद्र सिंह, विजय कुमारी आर्या, पदम कुमार वर्मा, गोविंद पचौरी, सुनील वार्ष्णेय, संजय सिंह, भवतेन्द्र सिंह, नितिन माहेश्वरी, सीमा अग्रवाल, मंजू आर्य, मनोज आर्य, रण सिंह सिसोदिया, राजेश सिसोदिया, सरिता कौशिक, अनिल अग्रवाल, वेद प्रकाश सिंह, शैलेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के समापन पर सुरेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

INPUT – AMIT SHARMA











