Visitors have accessed this post 11 times.
हाथरस : कामिका एकादशी के पावन अवसर पर हाथरस स्थित श्री कृष्ण गौशाला में श्री गिरिराज महाराज के चरणों में सवा लाख तुलसी पत्र अर्पित करने का भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर श्री गिरिराज महाराज के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह धार्मिक आयोजन श्री गोविन्द राम अग्रवाल जी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुप्रसिद्ध आचार्य श्री सीपूजी महाराज के परम सानिध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्री गिरिराज महाराज का अभिषेक किया और सवा लाख तुलसी पत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक वातावरण में पूजा-अर्चना और तुलसी पत्र अर्पण के बाद शाम को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री गिरिराज महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में आशीष शर्मा, पूर्व चेयरमैन, उत्कर्ष अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु और समाज के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। सभी ने श्री गिरिराज महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

आयोजक उत्कर्ष अग्रवाल एवं अद्विक अग्रवाल ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कामिका एकादशी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ सहभागिता की और श्री गिरिराज महाराज से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

INPUT – RAHUL SHARMA











