Visitors have accessed this post 38 times.

हाथरस : आगामी 21 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर अटेवा हाथरस के पदाधिकारियों ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालयों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारियों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की गई। कर्मचारियों ने पेंशन के मुद्दे पर एकजुटता व्यक्त करते हुए यात्रा को अपना समर्थन देने की बात कही। जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता आदर्श कन्या विद्यालय में प्रधानाचार्य महिमा कौशिक, नीलम तिवारी, रजनी शर्मा, संगीता कौशिक, विनय कुमार पाराशर एवं रामकुमार चौधरी सहित अन्य लोगों से संपर्क किया गया। जनता आदर्श इंटर कॉलेज रूहेरी में प्रधानाचार्य प्रमोद कौशिक के साथ रविन्द्र कुमार शर्मा, ललित कुमार, राजकुमार, रवेंद्र सिंह, आदर्श चतुर्वेदी, डॉ. स्वाति यादव, सुनील कुमार शर्मा, सत्यवीर सिंह, अजीत कुमार सिंह, प्रमोद कुमार शुक्ला, संजय कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार, डिप्टी राजकुमार शर्मा सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों से संपर्क किया गया। इस अवसर पर अटेवा हाथरस के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि कर्मचारी पेंशन के मुद्दे पर एकजुट हैं और तिरंगा यात्रा को उनका समर्थन रहेगा। वहीं जिला मंत्री संतोष कुमार शर्मा ने तिरंगा यात्रा में शत-प्रतिशत उपस्थिति का भरोसा दिलाया। इसके बाद बंगला डिग्री कॉलेज में भी जनसंपर्क किया गया। डॉ. डी.के. दीक्षित ने युवा शिक्षकों से अपने हक और अधिकार के लिए 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की। इस दौरान प्रो. साहब सिंह, दीपा ग्रोवर, शालिनी अग्रवाल, निखिल मिश्रा, विनय वर्मा, रूपेंद्र राजपूत, संजय सिंह, विनीत सिंह, ब्रजेश कुशवाह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बंगला हॉस्पिटल में भी कर्मचारियों से संपर्क कर तिरंगा यात्रा में भागीदारी की अपील की गई। प्रमोद कुमार सिंह ने “एक राष्ट्र, एक पेंशन” की मांग को लेकर कर्मचारियों की एकजुटता पर जोर दिया और कहा कि बंगला हॉस्पिटल के कर्मचारी तिरंगा यात्रा में शामिल रहेंगे। इस दौरान रामकुमार, भारतेंदु भारद्वाज, राजीव गोला, राजेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

अटेवा पदाधिकारियों ने कहा कि 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा का उद्देश्य कर्मचारियों को उनके पेंशन अधिकारों के प्रति जागरूक करना और इस मुद्दे पर व्यापक एकजुटता प्रदर्शित करना है।

INPUT – AMIT SHARMA