breaking 1

Visitors have accessed this post 31 times.

मुरसान क्षेत्र के गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान एक भाई ने दूसरे भाई पर जीभ काटने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत को देखते हुए घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव मथुरा निवासी छोटेलाल और जगदीश चंद्र के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम मेड़ काटने को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान जगदीश चंद्र ने अपने भाई छोटेलाल पर जीभ काटने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही मुरसान पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में प्राप्त शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मारपीट के दौरान जीभ काटने का आरोप जांच का विषय है।

INPUT – VIRENDRA SHARMA