Visitors have accessed this post 9 times.
श्यामकुंज स्थित एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज एवं तरफरा रोड स्थित आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल में रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा और भावनात्मक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एडवोकेट) ने रक्षा बंधन के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भारतीय परंपरा से जुड़ा प्रमुख पर्व है, जो भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के भाव को मजबूत करता है। संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने रक्षा बंधन को भारतीय संस्कृति की पहचान बताते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम और उल्लास का प्रतीक है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने का संदेश भी दिया। एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित राखी मेकिंग प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में आध्या मित्तल ने प्रथम, आध्या ने द्वितीय, मोहक ने तृतीय, हर्षिता ने चतुर्थ और आफरिन ने पंचम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में श्रीशा प्रथम, चंचल द्वितीय, योग्यता तृतीय, बबली चतुर्थ और गुंजन पंचम रहीं। सीनियर वर्ग में गौरव प्रथम, वंशिका द्वितीय, आराध्या तृतीय और याशिका चतुर्थ स्थान पर रहीं। आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल की राखी मेकिंग प्रतियोगिता में परिधि ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय, भूपेश ने तृतीय, रिया ने चतुर्थ और हिमांशी ने पंचम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एमएलडीवी की प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय, उप-प्रधानाचार्या शाजिया रफीक खान, संयोजिका डॉ. रेखा जादौन सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा। आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल में रोली तिवारी, ज्योति वर्मा, ऊष्मा कश्यप, संजना राजपूत, श्याम सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

अंत में प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय एवं डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने विद्यार्थियों को भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के इस पवित्र बंधन को जीवनभर निभाने का संदेश दिया।

INPUT – AMIT SHARMA










