Visitors have accessed this post 523 times.

हाथरस : 27 अगस्त 2026 को बसपा जिलाध्यक्ष राज कपूर ने विधानसभा 78 सुरक्षित के कैंप कार्यालय पर मंडल प्रभारी एवं विधानसभा टीम के साथ बैठक कर विधानसभा क्षेत्र की सेक्टर एवं बूथ कमेटियों का निरीक्षण किया। इस दौरान कमेटियों की स्थिति की समीक्षा की गई और जो कमियां सामने आईं, उन्हें जल्द से जल्द दूर कर कमेटियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। बसपा जिलाध्यक्ष राज कपूर ने कहा कि विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करना और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना संगठन की प्राथमिकता है। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कमेटियों को सक्रिय बनाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

INPUT – RAHUL SHARMA