Visitors have accessed this post 156 times.
हाथरस : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाजपा नेता अनुज चौधरी ने अपने गृह नगर ब्लॉक मुरसान स्थित जीएस कन्या विद्यालय में छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, स्नेह और अपनत्व के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने अपनी छोटी बहनों से राखी बंधवाकर उनके प्रति स्नेह व्यक्त किया और जीवनभर इस भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को निभाने का संकल्प लिया। भाजपा नेता अनुज चौधरी ने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी बहनों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
INPUT – RAHUL SHARMA











