Visitors have accessed this post 13 times.
हाथरस : राजकीय लखी मेला श्री दाऊजी महाराज मेला-2026 के दौरान निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गिजरौली के अंतर्गत अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते 1 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 11 केवी टाउन-2 एवं किला फीडर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान चामड़ गेट, मैडू गेट, नया गंज, सब्जी मंडी, चौकी बाजार, गधा पाड़ा, सादाबाद गेट, चूना वाला डंडा, आवास विकास, आगरा रोड, अईयापुर कलां, श्याम कुंज, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, मोती बाजार, चक्की बाजार, पसरट्टा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने सम्मानित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए विद्युत आपूर्ति बाधित होने से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
INPUT – RAHUL SHARMA











