Visitors have accessed this post 25 times.
हाथरस : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी द्वारा गोविन्द अग्रवाल को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का उत्तर प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। गोविन्द अग्रवाल को पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से समर्थकों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। गोविन्द अग्रवाल के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोविन्द अग्रवाल लंबे समय से समाजवादी विचारधारा से जुड़े हुए हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है। गोविन्द अग्रवाल ने इस जिम्मेदारी के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में नई ऊर्जा का संचार करने वाला निर्णय बताया।
INPUT – RAHUL SHARMA











