Visitors have accessed this post 31 times.

हाथरस : खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय हाथरस द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय समन्वय जूनियर बालक वर्ग कबड्डी तथा प्रदेशीय महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव के दिशा-निर्देशन में अंसार हुसैन, सुजी यादव, वर्षा रानी एवं सत्य नारायण द्वारा कराए गए। जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में नागेश कुमार, लव शर्मा, आवास पुजे, सुमित, गौरव कुमार, विकास शर्मा, हरि किशन, अर्जुन कुमार, बलराम सिंह, दीपेन्द्र यादव, अनंत कुमार, प्रशान्त कुमार, मानवेन्द्र कुमार और दानवीर सिंह का चयन किया गया। वहीं प्रदेशीय महिला एथलेटिक्स के लिए गरिमा, भूमि, नेहा, माही, काकुल, प्राची, रानू, दीपिका, अंभिका, लवी और मोनिका का चयन हुआ। महिला बैडमिंटन वर्ग में लेखान्शु और सौम्या सिंह चयनित हुए। चयनित खिलाड़ी 3 सितंबर 2026 को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में होने वाले मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। चयन के बाद खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल रहा।

INPUT – RAHUL SHARMA