Visitors have accessed this post 26 times.

हाथरस : निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र न्यू कोटा रोड हाथरस के अंतर्गत अनुरक्षण एवं लाइन मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते 3 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार इस दौरान बाला पट्टी, महौर बस्ती, विद्यापति नगर, लाला का नगला, वसुंधरा एन्क्लेव, मुरसान गेट, लक्ष्मी नगर, विजय नगर, जागेश्वर गेट, हीरा लाल क्वार्टर, शांति कुंज, नाई का नगला, संस्कार सिटी, प्रेमनगर, घंटाघर, प्रकाश टॉकीज के पास सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अनुरक्षण कार्य के कारण होने वाली असुविधा के लिए विभाग को खेद है।

INPUT – RAHUL SHARMA