Visitors have accessed this post 193 times.

हाथरस ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध राजकीय श्री दाऊजी महाराज मेला 2026 में आयोजित होने वाले लाफ्टर शो कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले में होने वाले इस मनोरंजन कार्यक्रम के सफल और भव्य आयोजन की जिम्मेदारी सुंदरम शर्मा को सौंपी गई है। उन्हें लाफ्टर शो कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। सुंदरम शर्मा के संयोजक बनने के बाद कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। लाफ्टर शो में दर्शकों के मनोरंजन के लिए विशेष प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले दर्शकों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। आयोजन को लेकर लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि दाऊजी महाराज मेले के प्रमुख आकर्षणों में लाफ्टर शो भी शामिल होगा।

INPUT –  RAHUL SHARMA