Visitors have accessed this post 72 times.

हाथरस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में जनपद हाथरस में पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विभिन्न लेबर चौराहों पर स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 3 सितंबर को रामलीला ग्राउंड स्थित लेबर चौराहे पर कैंप लगाया गया। कैंप में पंजीकृत श्रमिकों समेत अन्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान 15 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जबकि मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 128 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 7 मरीजों की सीबीसी और 38 मरीजों की शुगर जांच कराई गई। जांच के दौरान 7 मरीजों में हल्का सामान्य बुखार पाया गया। सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। कैंप में जिला नगरीय समन्वयक पुष्पेन्द्रवीर, डीआईएसएम आयुष्मान भारत लेखेन्द्र भारद्वाज, चिकित्साधिकारी डॉ. हरिमोहन कमल सहित चिकित्सकीय टीम एवं आयुष्मान मित्र मौजूद रहे। यह अभियान जिले के विभिन्न लेबर अड्डों पर श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं और आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जारी है।

INPUT – RAHUL SHARMA