Visitors have accessed this post 11 times.
बिल्सी : सतेती-वजीरगंज मार्ग स्थित एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी लीलाओं तथा जन्माष्टमी पर्व से जुड़े आकर्षक पोस्टर तैयार किए। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में वंशिका चौहान, आरव गुप्ता, अंजलि सोलंकी और मनु शंकरदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्यांशी राजपूत, राधा राठौर, दिव्या राठौर, पायल तोमर, शिवांगी राठौर और अंजली राजपूत द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं युवराज गुप्ता, दिव्यांशी राठौर, गर्व, सलोनी, सुहानी, सोनम, रॉबिन, राधिका, यश और विराट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के डायरेक्टर पी.डी. सिंह ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रचनात्मक प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनमें आत्मविश्वास के साथ भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव भी बढ़ता है। प्रधानाचार्या राजनी शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने कला के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेशों को समझने का प्रयास किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित उपदेश कुमार, रणजीत सिंह, अजय प्रताप, बिना सिंह, शालू शंकरदार, शानू राठौर, तपस्या राठौर, शिल्पी, मानसी, दिव्या तोमर, राधिका चौहान, शिल्पी तोमर, आकांक्षा तोमर, निकिता आदि मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
INPUT – SURAJ SAGAR











