breaking 1

Visitors have accessed this post 62 times.

हाथरस में 7 से 14 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला खेल कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 4 सितंबर को सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय चयन/ट्रायल 5 सितंबर को दोपहर 2 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में होगा। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। जिला खेल कार्यालय ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अपील की है।

INPUT – RAHUL SHARMA