Visitors have accessed this post 578 times.
हाथरस। जनपद हाथरस के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी को पार्टी संगठन में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने शरद माहेश्वरी को बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। माना जा रहा है कि संगठन में उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें ब्रज क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है।









