Visitors have accessed this post 64 times.
हाथरस : सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं फैम के संरक्षक बौहरे श्री रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ की अध्यक्षता में श्री राजकुमार कोठीवाला के प्रतिष्ठान पर व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का पगड़ी और पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर सर्राफा व्यवसायियों ने आगामी 27 सितंबर 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित होने वाले व्यापारी सम्मेलन में तन-मन से सहयोग और योगदान देने का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मेलन किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि संपूर्ण व्यापारी समाज का सम्मेलन है। इसमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के व्यापारी प्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही गई, जिससे उद्योगपति और व्यापारियों को विभिन्न विषयों पर लाभ मिल सकेगा। स्वागत से अभिभूत फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी और उद्योगपति भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने व्यापारी समाज के मान-सम्मान और हितों के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी के सामने परेशानी आने पर संगठन की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।

सुरेश अग्रवाल ने सभी उद्योगपति और व्यापारियों से 27 सितंबर को आयोजित व्यापारी सम्मेलन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सभी व्यापारियों का अपना कार्यक्रम है और वे संगठन के सेवक के रूप में व्यापारी हितों के लिए समर्पित रहेंगे।

कार्यक्रम में बौहरे श्री रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ, अमरेश बंसल, पंडित सत्य प्रकाश रंगीला, अरविंद वर्मा, सुमित पोद्दार, जितेंद्र कौशिक, धीरेंद्र पाठक, पवन पौरुष, दिनेश शर्मा, जीतू मारवाड़ी, बूटी बौहरे, बौहरे सत्य, बंशी वर्मा, विशाल सोनी, अभिषेक रंगीला सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

INPUT – AMIT SHARMA











