Visitors have accessed this post 3 times.

रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। नई 14624/14623 छेहरटा-वाराणसी-छेहरटा एक्सप्रेस के संचालन के कारण रेलवे प्रशासन ने कई एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में संशोधन किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, कुछ ट्रेनों का बदला हुआ समय तत्काल प्रभाव से लागू होगा, जबकि कुछ ट्रेनों के संशोधित समय नवंबर 2026 से प्रभावी होंगे। संशोधित समय के अनुसार 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस अब लखनऊ में रात 12:45 बजे पहुंचेगी और 12:55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हरदोई में रात 2:42 बजे पहुंचेगी और 2:44 बजे रवाना होगी। इसी तरह 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस अब अमृतसर 17:05 बजे पहुंचेगी, जबकि 14214 बहराइच-वाराणसी एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन 13:45 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 22541 बनारस-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस और 12353 हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस के समय में भी संशोधन किया गया है। रेलवे प्रशासन ने बताया है कि इन ट्रेनों के अन्य स्टेशनों पर समय पहले की तरह ही रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का संशोधित समय जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

INPUT – RAHUL SHARMA