Visitors have accessed this post 50 times.

हाथरस : अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर BLS International School, Hathras द्वारा वेंकटेश्वर वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान सामाजिक संस्था को 1501 पुस्तकें प्रदान की गईं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विद्या नांबियार बारटक्के ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं है, बल्कि यह अंधकार से उजाले की ओर बढ़ने का मार्ग है। उन्होंने कहा, “जो बच्चा आज किताब उठाएगा, कल वही इस देश का भविष्य बनाएगा।” विद्यालय की पुस्तकालयाध्यक्ष नेहा शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा समाजहित में विभिन्न अच्छे प्रकल्प चलाए जा रहे हैं, जिनमें निःशुल्क पुस्तक वितरण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यालय की ओर से संस्था को आवश्यकता के अनुरूप पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती रहेंगी। कार्यक्रम में संस्था के जिला संयोजक नरेंद्र शर्मा, जिला सचिव नीरज शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल गर्ग एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष चांदगोठीया मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष रेनू पचौरी ने दोनों पक्षों का पटका पहनाकर सम्मान किया। वहीं संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष दीपक शर्मा ने विद्यालय का आभार व्यक्त किया।

INPUT – RAHUL SHARMA