Visitors have accessed this post 74 times.
मेरठ : IIMT University में आयोजित प्रथम दो दिवसीय ज्योतिष महोत्सव एवं वार्षिक दीक्षांत समारोह में एस्ट्रो वास्तु, हीलिंग और स्प्रिचुअल गाइडेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए मनोज कुमार जादौन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ज्योतिष एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। दो दिवसीय ज्योतिष महोत्सव में देश-विदेश से 100 से अधिक ज्योतिषाचार्य और विद्वान शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ज्योतिष, एस्ट्रो वास्तु, संजीवनी विद्या, टैरो कार्ड, अंक शास्त्र, हस्त रेखा और फेस रीडिंग सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए और लोगों को परामर्श दिया। मनोज कुमार जादौन ने महोत्सव के दोनों दिनों में लोगों को धन संबंधी समस्याओं, रिश्तों में सुधार, बेहतर स्वास्थ्य और विवाह में आने वाली रुकावटों जैसे विषयों पर परामर्श दिया। उन्होंने लोगों को जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्योतिष एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में IIMT Group of Education के चेयरमैन एवं कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, प्रति कुलपति मयंक अग्रवाल, उप कुलपति दीपा शर्मा और ज्योतिष विभाग की डीन आशा त्यागी सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह में ज्ञानमूर्ति जैन मुनि श्री सौरभ सागर जी, बगलामुखी साधक टोंक वाले राजकुमार जी, यूट्यूब गोल्ड मेडलिस्ट ज्योतिषाचार्य मानवेन्द्र सिंह, नेपाल से लक्ष्मण पंथी जी, डॉ. संगीत वशिष्ठ, आचार्य नंदकिशोर पुरोहित, पंडित नरेश शर्मा, एस्ट्रोलॉजर हिमशिखा, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार वी.पी. राकेश, आचार्य सागर, कानूनगो धर्मेन्द्र बंसल, पुलकित अग्रवाल, एकता शर्मा, एस्ट्रो राजेश शर्मा, राज ज्योतिषी कृपाराम उपाध्याय, सम्राट डी.के. जैन, मीना सलवान, पूनम शर्मा, अल्पना मिश्रा, श्वेता खंडेलवाल और गुरु मां उषा सिंह सहित कई विद्वान उपस्थित रहे। ज्योतिष महोत्सव के दौरान विशेषज्ञों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव और ज्ञान को उपस्थित लोगों के साथ साझा किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ज्योतिष एवं उससे जुड़े विभिन्न विषयों के माध्यम से लोगों को मार्गदर्शन और परामर्श उपलब्ध कराना रहा। मनोज कुमार जादौन को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान इस समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। सम्मान मिलने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।

INPUT – YATENDRA PRATAP











