Visitors have accessed this post 15 times.

बिल्सी पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी 26 सितंबर को बेहटा गुसाईं मोड़ से पहले गुधनी पेट्रोल पंप के पास स्थित यात्री शेड से की गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक पुत्र भगवानदास, निवासी मिठामई के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और वह इस मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले में पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

INPUT – SURAJ SAGAR