Visitors have accessed this post 8 times.
एस बी एस यूनियन स्कूल सासनी में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप निर्धारित कमेटी के सम्मानित सदस्यों की बैठक की गई जिसमें प्रमोद कुमार अग्निहोत्री (आर आई तहसील सासनी) मांगेराम रघुवंशी (प्रधानाचार्य प्रतिनिधि राजकीय हाई स्कूल सहजपुरा सासनी) डॉ विकास सिंह, दुर्गेश पचौरी, गीतम सिंह, सुनील शर्मा, अविनाश सिंह आदि उपस्थित रहे जिसमें वाहनों का भौतिक सत्यापन, चालक एवं परिचालकों का चरित्र प्रमाण पत्र, एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया तथा स्कूल वाहनों में महिला परिचालकों की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा की गई अंत में विद्यार्थियों को घर से स्कूल और स्कूल से घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए आवश्यक कदमों को उठाने का अपना संकल्प दोहरा कर बैठक को पूर्ण किया गया
INPUT – DEV PRAKASH DEV











